Uttarakhand : शहरी विकास मंत्री कैड़ा सख्त: योजनाएं समय पर पूरी हों, कूड़ा निस्तारण पर ठोस नीति बने

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Apr, 2026 01:51 PM
Uttarakhand : शहरी विकास मंत्री कैड़ा सख्त: योजनाएं समय पर पूरी हों, कूड़ा निस्तारण पर ठोस नीति बने

देहरादून।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शहरी विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।


विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस और प्रभावी नीति तैयार की जाए। साथ ही, समयानुसार कूड़ा उठान और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो और नागरिकों को राहत मिले।


बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि 2027 का कुंभ दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


मंत्री कैड़ा ने कहा कि समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन, स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर शहरी प्रबंधन से प्रदेश की छवि और मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।


बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी, अपर सचिव शहरी विकास संतोष बडोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2