Uttarakhand : नई दिल्ली में ‘अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 May, 2026 09:06 PMनई दिल्ली, 26 मई। उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan द्वारा लिखित पुस्तक ‘अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के विमोचन समारोह में सहभाग किया।
यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री Narendra Modi के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक कर्मयोगी, साधक और राष्ट्रभक्त के जीवन दर्शन की झलक है, जिसे उनके समर्पण, तपस्या और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से अनुभव किया जा सकता है।
गणेश जोशी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को समझने में भी सहायक सिद्ध होगी।
समारोह में देशभर से आए विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों ने भी पुस्तक को प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की।



No Previous Comments found.