भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप करें बैठक की तैयारी: डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय मंत्री ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Feb, 2026 08:57 PM
भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप करें बैठक की तैयारी: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, 28 फरवरी 2026 प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुतीकरण भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप, तथ्यों एवं अद्यतन आंकड़ों पर आधारित तथा परिणामोन्मुखी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की उपलब्धियों, नवाचारों एवं भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण में शामिल किया जाए। डॉ. रावत ने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में तैनात फैकल्टी, छात्र संख्या, आधारभूत संरचना, पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों, इंटरनेट सेवाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनईपी-2020 के तहत किए गए पाठ्यक्रम सुधार, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के अनुरूप क्रेडिट संरचना, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटलीकरण, प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण, छात्रावास सुविधाओं तथा नवाचार आधारित पहलों को प्रस्तुतीकरण में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए। विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत डॉ रावत ने निर्देश दिए कि 8 मार्च तक सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं 1 अप्रैल तक प्रत्येक विद्यालय में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, पेयजल व्यवस्था एवं आईसीटी लैब निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिक्षकों के त्रिस्तरीय ढांचा संबंधी प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश भीअधिकारियों की दिए। साथ ही डॉ रावत ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रस्तावित बैठक के लिए तैयार किए जाने वाले प्रस्तुतीकरण में बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस रखने, ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (GER), भारत दर्शन कार्यक्रम, जॉब फेयर, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, निपुण भारत मिशन, निपुण विद्यालय कार्यक्रम, आदर्श विद्यालय एवं अन्य नवाचारी पहलों को प्रमुखता से शामिल करने को कहा गया। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशक दीपक पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2