UPSC में उत्तराखंड की बेटियों का परचम: शांभवी तिवारी 46वीं और मीनल नेगी 66वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 7 Mar, 2026 11:25 PMदेहरादून। संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित Civil Services Examination में उत्तराखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। किच्छा की शांभवी तिवारी ने 46वीं रैंक और टिहरी की मीनल नेगी ने 66वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दोनों प्रतिभाशाली बेटियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांभवी तिवारी और मीनल नेगी की सफलता प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियों की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों प्रतिभाशाली अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।


No Previous Comments found.