NEET UG 2026: मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्रा हिमाद्री महरा को किया सम्मानित
कहा— कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 27 Jul, 2026 08:03 PMदेहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के कंडोली स्थित राजीव नगर निवासी मेधावी छात्रा हिमाद्री महरा को NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाद्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाद्री महरा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि समर्पण एवं निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाद्री भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। मंत्री ने इस सफलता के लिए छात्रा के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों में परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्मान समारोह के दौरान हिमाद्री महरा के पिता भगवान सिंह महरा, माता हेमा महरा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.