IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” कार्यक्रम आयोजित

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 May, 2026 08:23 PM
IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” कार्यक्रम आयोजित

रुड़की, 11 मई 2026। Indian Institute of Technology Roorkee परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए और लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक कमल किशोर पंत ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवाचार केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने भाजपा के अंत्योदय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य “Technological Antyodaya” की अवधारणा को साकार करना है, ताकि तकनीक का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।


उन्होंने कहा कि वास्तविक तकनीकी अंत्योदय तभी संभव है, जब innovation का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार केवल डिजिटल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा समावेशी विकास मॉडल तैयार कर रही है जिसमें AI, डिजिटल गवर्नेंस और innovation गांव, गरीब, किसान, छात्र और युवाओं के जीवन को सशक्त करें।


मंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के Digital India, Startup India और IndiaAI विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी विज्ञान एवं तकनीक आधारित विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


युवाओं का आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा कि वे AI, innovation और technology को केवल करियर का माध्यम न मानें, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को innovation hub बनाने और युवाओं को future-ready skills से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने Responsible Innovation, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और समावेशी विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही युवाओं को विज्ञान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2