केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले बिछी बर्फ की मोटी चादर

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Apr, 2026 09:03 PM
केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले  बिछी बर्फ की मोटी चादर

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. केदारनाथ धाम में बीती रात से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे इलाके में एकबार फिर से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है. हाल ही में जिन रास्तों से बर्फ हटाई गई थी, वहां एक बार फिर बर्फ की चादरें बिछ गई हैं. केदारनाथ मंदिर परिसर भी पूरी तरह बर्फ से ढक चुका है. लगातार हो रही बर्फबारी से वहां चल रही यात्रा की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हो गई है. मौसम की मार ने मजदूरों द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया है. इससे प्रशासन के सामने व्यवस्थाओं को एक बार फिर से पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि इस बार अप्रैल में भी मौसम सामान्य नहीं रहने वाला है और लगातार खराब बना हुआ है. ऐसे में आने वाली 22 तारीख को प्रस्तावित मंदिर के कपाट खुलने की तिथि को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की चिंताएं बढ़ चुकी हैं. बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सदस्य विनीत पोस्ती ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि धाम में कल शाम से ही बर्फबारी हो रही है. जिन स्थानों से बर्फ हटाई गई थी, वहां फिर से बर्फ जम गई है, ऐसे में व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि लगातार बर्फबारी के चलते यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से तैयार करना मुश्किल हो गया है. समिती का कहना है अगर मंदिर के कपाट खुलने से पहले समय रहते व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुई, तो तीर्थ यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने आगे बताया कि धाम में तैनात जवान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं बल्कि बर्फ हटाने के भारीभरकम कार्य में भी जी जान से लगी हुई हैं. मगर माइनस तापमान में उनके लिए काम करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति है, इसके बावजूद भी सभी जवान पूरी निष्ठा और हौंसले के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं.उन्होंने भरोसा जताया कि मौसम साफ होते ही सभी व्यवस्थाओं को तेजी से दुरुस्त किया जाएगा, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा सके. उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज यानी 4 अप्रैल 2026 के लिए भी अनुमान लगाया है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कुछ-कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहां से 3300 मीटर दूर स्थित उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादुन, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है. इलाके में ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. विभाग के मुताबिक, आज ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है, चलेंगी. 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2