BLO से अभद्रता पर सख्त एक्शन के निर्देश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 23 Jun, 2026 10:51 PM
BLO से अभद्रता पर सख्त एक्शन के निर्देश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की सुरक्षा को लेकर निर्वाचन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। B. V. R. C. Purushottam ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि विशेष पुनरीक्षण कार्य में जुटे किसी भी BLO या फील्ड स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता या बाधा उत्पन्न करने जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो संबंधित जिलाधिकारी तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

देहरादून जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता की घटना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि चुनावी कार्यों में लगे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित न हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बूथ लेवल अधिकारी और अन्य फील्ड स्टाफ लगातार मेहनत के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था है और इस कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा BLO और फील्ड स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने की घटनाएं कर्मचारियों का मनोबल गिराने का काम करती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे BLO और फील्ड स्टाफ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची से जुड़े कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरे किए जा सकें।

निर्वाचन विभाग का यह सख्त संदेश साफ कर रहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2