9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को धामी सरकार ने जारी किए ₹146.32 करोड़, DBT से खातों में पहुंची जुलाई की पेंशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भुगतान; वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग समेत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Aug, 2026 12:41 PM
9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को धामी सरकार ने जारी किए ₹146.32 करोड़, DBT से खातों में पहुंची जुलाई की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डिजिटल भुगतान (DBT) किया। इस दौरान कुल ₹146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कमजोर वर्ग को सरकार के परिवार का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी बुजुर्ग माता-पिता, विधवा महिला या दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही सरकार का प्रयास है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

2.15 लाख NSAP पेंशनरों को भी मिला भुगतान

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि जुलाई 2026 की पेंशन किश्त का भुगतान किया गया है। इस माह विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9,87,017 लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई।

इन लाभार्थियों में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को वर्तमान में SNA स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।

किस योजना में कितने लाभार्थी

जुलाई 2026 में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को निम्नानुसार राशि वितरित की गई—

● वृद्धावस्था पेंशन: 6,15,628 लाभार्थियों को ₹1,500 प्रतिमाह की दर से करीब ₹92.34 करोड़।

● विधवा पेंशन: 2,36,983 लाभार्थियों को ₹1,500 प्रतिमाह की दर से करीब ₹35.54 करोड़।

● दिव्यांग पेंशन: 89,128 लाभार्थियों को ₹1,500 की दर से करीब ₹13.36 करोड़।

● किसान पेंशन: 27,288 लाभार्थियों को ₹1,200 की दर से करीब ₹3.20 करोड़।

● परित्यक्ता पेंशन: 8,284 लाभार्थियों को ₹1,200 की दर से करीब ₹99.41 लाख।

● भरण-पोषण अनुदान: 7,383 लाभार्थियों को ₹700 की दर से करीब ₹51.68 लाख।

● तीलू रौतेली पेंशन: 2,196 लाभार्थियों को ₹1,200 की दर से करीब ₹26.35 लाख।

● बौना पेंशन: 127 लाभार्थियों को ₹1,200 की दर से करीब ₹1.52 लाख।

सरकार के अनुसार, विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। DBT व्यवस्था के जरिए भुगतान होने से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हो रही है।

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर सचिव सुन्दरलाल सेमवाल, निदेशक संजय कुमार, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, संयुक्त निदेशक जी.आर. नौटियाल, गोवर्धन सिंह सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Pension #SocialWelfare #DBT #UttarakhandGovernment #PensionScheme


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2