2027 फतह की रणनीति में जुटी भाजपा, बूथ से लेकर विधानसभा तक कसा संगठन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 29 May, 2026 10:46 AM
2027 फतह की रणनीति में जुटी भाजपा, बूथ से लेकर विधानसभा तक कसा संगठन

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर रात आयोजित मंत्री परिषद और कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर रहा।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन बूथों पर फोकस करने की रणनीति बनाई गई, जहां पार्टी 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी थी। ऐसे बूथों के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठनात्मक कमियों को दूर कर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।


सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी के सदस्य, जिनमें मुख्यमंत्री, पांच लोकसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं, अगले माह से प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में दो-दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन की समीक्षा और बूथ स्तर तक तैयारियों का आकलन करेंगे।


बैठक में मंत्री परिषद के सदस्यों को भी विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश दिए गए, ताकि चुनावी तैयारियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाया जा सके।


बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरी चर्चा 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर केंद्रित रही। उन्होंने बताया कि प्रदेश कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों के जून, जुलाई और अगस्त माह के दौरान प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में दौरे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को और धार देगी, ताकि संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाया जा सके।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2