कृषि कुम्भ-2026: नवाचार और किसान सम्मान का संगम

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Feb, 2026 08:41 PM
कृषि कुम्भ-2026: नवाचार और किसान सम्मान का संगम

देहरादून, 24 फरवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, प्रेमनगर द्वारा आयोजित ‘कृषि कुम्भ-2026’ के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि, बागवानी एवं नवाचार आधारित स्टालों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। साथ ही कृषि वानिकी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।


अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की आत्मा गाँवों में और गाँवों की आत्मा किसानों में बसती है। किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था के स्तंभ, पर्यावरण के संरक्षक और संस्कृति के संवाहक भी हैं। वैश्विक चुनौतियों—खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास—के बीच भारतीय किसान नवाचार और संकल्प से समाधान प्रस्तुत कर रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों ने जैविक खेती, बागवानी, औषधीय पौधे, श्री अन्न (मिलेट्स), मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और पशुपालन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। किसान मेला ज्ञान, अनुभव और नवाचार का संगम है, जहाँ किसान, वैज्ञानिक, छात्र और उद्यमी कृषि के भविष्य पर संवाद करते हैं। ड्रोन तकनीक, सटीक खेती, मिट्टी परीक्षण, स्मार्ट सिंचाई, जैव उर्वरक और डिजिटल मार्केटिंग आधुनिक कृषि के प्रमुख आयाम हैं।


कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग, मंडुवा-झंगोरा प्रसंस्करण, हर्बल उत्पाद, फल प्रसंस्करण, शहद और मशरूम उद्योग में अपार संभावनाएँ हैं। सरकार स्टार्टअप, मुद्रा योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि-आधारित उद्योगों को वित्तीय व तकनीकी सहायता दे रही है। उन्होंने छात्रों से रोजगार सृजक बनने और कृषि को उद्यम के रूप में अपनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय कुमार, रितिका मेहरा, अमन बंसल, पूर्व पार्षद मंजीत रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कृषक और शिक्षक उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2