पीएम मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम दौर: प्रदीप बत्रा

रुद्रपुर में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Jun, 2026 07:15 PM
पीएम मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम दौर: प्रदीप बत्रा

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर भारत के नवनिर्माण, वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि और समाज के हर वर्ग के उत्थान का स्वर्णिम काल साबित हुआ है, जिसने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।


केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम रुद्रपुर में आयोजित “मोदी सरकार की विकास एवं उपलब्धियों” पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रभाव के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत, प्रभावशाली और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है।


प्रदीप बत्रा ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि आम जनता इन प्रयासों से और अधिक जुड़ सके।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता सहित भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2