यात्री संतुष्टि सर्वोपरि, UTC को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाएंगे: प्रदीप बत्रा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 May, 2026 10:17 PM
यात्री संतुष्टि सर्वोपरि, UTC को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाएंगे: प्रदीप बत्रा

देहरादून, 4 मई।
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।


बैठक में मंत्री ने बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और नए प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने बस सेवाओं की समयबद्धता और संचालन दक्षता में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर और विश्वसनीय सेवा मिलनी चाहिए।


यात्री सुविधाओं और तकनीक पर जोर
प्रदीप बत्रा ने निर्देश दिए कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने और सेवाओं को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने पर बल दिया।


ई-बस और कनेक्टिविटी पर फोकस
मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि हर क्षेत्र तक सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।


कर्मचारियों के हितों पर भी चर्चा
बैठक में कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कार्य परिस्थितियों में सुधार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की दक्षता और संतुष्टि से ही सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।


दौरे के अंत में मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2