पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹163.14 करोड़

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Mar, 2026 11:14 PM
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹163.14 करोड़

देहरादून, 13 मार्च (युगवार्ता)। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के किसानों के खातों में बड़ी राशि ट्रांसफर की। इस दौरान देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग ₹18,640 करोड़ की सम्मान निधि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।


उत्तराखंड में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देहरादून के जौलीग्रांट स्थित राज्य अतिथि गृह से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री Ganesh Joshi भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के तहत उत्तराखंड के 8 लाख 4 हजार से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के खातों में कुल ₹163.14 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जारी 22 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल ₹36,209.14 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक मजबूती मिल रही है।


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। इससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को खेती के कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों के हित में अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।


उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से किसानों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।


इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह सहित किसान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2