उत्तराखंड : कुंभ 2027 की तैयारियों पर जोर, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 25 Mar, 2026 09:53 PMप्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि आज शहरी विकास विभाग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुंभ मेला 2027 के अंतर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 का कुंभ दिव्य और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, मेला अधिकारी कुंभ 2027 सोनिका, अपर सचिव शहरी विकास संतोष बडोनी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.