अपात्रों पर सख्ती: 1377 संदिग्ध पेंशनर्स की पेंशन बंद, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बंद करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का किया अनुमोदन प्रकरण की जांच कर प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारण के भी दिए निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 21 Feb, 2026 11:53 PM
अपात्रों पर सख्ती: 1377 संदिग्ध पेंशनर्स की पेंशन बंद, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार से सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 पेंशनर्स का जनपदों से सत्यापन कराते हुए सभी अपात्रों की पेंशन बंद करने तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। साथ ही प्रकरण की जांच कर प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश भी दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के स्तर पर सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन आदि का लाभ लेना नियमों के प्रतिकूल है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की गहन जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाए गए हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2