एलपीजी-ईंधन की कालाबाजारी पर सख्ती, 3 दिन में 280 निरीक्षण, 74 गैस सिलेंडर जब्त

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Mar, 2026 09:31 PM
एलपीजी-ईंधन की कालाबाजारी पर सख्ती, 3 दिन में 280 निरीक्षण, 74 गैस सिलेंडर जब्त

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। तीन दिनों तक चले विशेष जांच अभियान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।


विभाग के आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 10, 11 और 12 मार्च 2026 के दौरान अधिकारियों ने प्रदेशभर में कुल 280 निरीक्षण किए। इस दौरान 58 स्थानों पर छापेमारी की गई, जबकि गंभीर अनियमितताओं के मामलों में 4 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।


जांच के दौरान अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान एक वजन माप उपकरण (काटा) तथा दो अवैध रिफिलिंग किट भी बरामद कर जब्त की गईं। विभाग ने अनियमितताओं के मामलों में ₹4600 का अर्थदंड भी वसूला है।


आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर एलपीजी और ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं भी एलपीजी या ईंधन से जुड़ी कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रदेशभर में ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2