चारधाम यात्रा ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 13 May, 2026 08:48 PMदेहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान की ओर तेजी से बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। विशेष रूप से Kedarnath Temple में दर्शनार्थियों का उत्साह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में 13 मई तक कुल 12,60,478 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 5,23,582 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वहीं Badrinath Temple में 3,24,081, Gangotri Temple में 2,05,425 और Yamunotri Temple में 2,07,390 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
बुधवार को अकेले एक दिन में 80,401 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। इनमें केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 32,423 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 21,260, यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ धाम की कठिन पैदल यात्रा के बावजूद तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों और राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाए जाने का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
राज्य सरकार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्गों पर रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग, स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को और प्रभावी बनाया गया है।
पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इनमें वर्ष 2022 में 15,64,248, वर्ष 2023 में 19,58,863, वर्ष 2024 में 16,53,581 और वर्ष 2025 में 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं तथा मौसम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।



No Previous Comments found.