भाजपा ने स्थापना दिवस पर भरी ‘2027 हैट्रिक’ की हुंकार, देहरादून में धूमधाम से आयोजन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Apr, 2026 05:52 PM
भाजपा ने स्थापना दिवस पर भरी ‘2027 हैट्रिक’ की हुंकार, देहरादून में धूमधाम से आयोजन

देहरादून, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पार्टी के संघर्षपूर्ण सफर और उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पार्टी के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि 1952 में मात्र दो सीटों से शुरू हुआ सफर आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक पहुंच चुका है। उन्होंने संगठन निर्माण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके त्याग और समर्पण से ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है।


उन्होंने कहा कि कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भाजपा ने लगातार मजबूती हासिल की है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की “झूठ और भ्रम की राजनीति” भाजपा के संकल्प और समर्पण के सामने टिक नहीं सकती। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटकर 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करेंगे।


महेंद्र भट्ट ने देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारें सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनरोद्धार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने “चरैवेति-चरैवेति” के सिद्धांत पर चलते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ध्वजारोहण, संवाद बैठक, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री खजान दास समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2