उत्तराखंड की नई खेल नीति-2026 के लिए जनता से मांगे गए सुझाव, खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुरू की तैयारी

खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से 15 दिन के भीतर सुझाव देने की अपील

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Jul, 2026 07:59 PM
उत्तराखंड की नई खेल नीति-2026 के लिए जनता से मांगे गए सुझाव, खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुरू की तैयारी

देहरादून, 13 जुलाई। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल व्यवस्था को समय की जरूरतों के अनुरूप नया स्वरूप देने की तैयारी में जुट गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रस्तावित खेल नीति-2026 पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि वर्तमान खेल नीति-2021 में आवश्यक बदलाव कर नई परिस्थितियों और खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप खेल नीति-2026 तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य में खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों के लिए अधिक प्रभावी एवं आधुनिक नीति तैयार करना है।

जनता और खिलाड़ियों से मांगे सुझाव

रेखा आर्या ने कहा कि नई खेल नीति को अधिक व्यावहारिक और समावेशी बनाने के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विशेषज्ञों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने के साथ-साथ सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

15 दिन के भीतर भेज सकते हैं सुझाव

खेल मंत्री ने बताया कि इच्छुक नागरिक 15 दिनों के भीतर अपने सुझाव ऑनलाइन पोर्टल, ईमेल, डाक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से खेल निदेशालय को भेज सकते हैं।

सुझाव भेजने के लिए:

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सुझाव भेजने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से तैयार की गई नीति राज्य के खिलाड़ियों के लिए अधिक लाभकारी साबित होगी।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक (खेल) अजय अग्रवाल तथा खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#Uttarakhand #RekhaArya #SportsPolicy2026 #KheloUK #Sports #UttarakhandSports #Dehradun #SportsNews #YugvartaNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2