होटल अग्निकांड मामले में शेफ केशव नेगी ने CM धामी से की मुलाकात, सहयोग के लिए जताया आभार
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 12 Aug, 2026 10:59 AMदेहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान नेगी ने संकट की घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ने पर नेगी को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पहले फोन पर भी हुई थी बातचीत
मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी केशव नेगी से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जान चुके हैं। उस दौरान भी मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी। सरकार की ओर से मिले सहयोग और मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए केशव नेगी ने बुधवार को परिवार सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर उन्हें आश्वस्त किया कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेगी।



No Previous Comments found.