उत्तराखंड में विकास योजनाओं को गति: मुख्यमंत्री ने ₹171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 5 Mar, 2026 09:15 PMमुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण, अतिथि गृह भवनों के पुनर्निर्माण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ₹171 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य योजना के अंतर्गत जनपद Bageshwar के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखंड बागेश्वर में सातरतवे से सिगी नरगोल होते हुए गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹3.35 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार जनपद Chamoli के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए ₹3.75 करोड़ तथा जनपद Pauri Garhwal के विधानसभा क्षेत्र Lansdowne के विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत कोटडीसैण के समीप ग्राम पैयागढ़ी रजबौ मल्ला दियोड मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹4.27 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
जनपद Champawat के विधानसभा क्षेत्र Lohaghat में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य के लिए ₹12.15 करोड़ तथा रोडवेज स्टेशन चंपावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स (सिटी सेंटर चंपावत) के निर्माण के लिए ₹62.33 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके अतिरिक्त Lakhwar Multipurpose Project के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या 21 के अंतर्गत ₹50.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सम्पत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन Uttarakhand Sadan के द्वितीय तल पर स्थापित 12 कक्षों के सिविल और विद्युत कार्यों सहित नवीनीकरण के लिए ₹1.60 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
इसके साथ ही Dehradun शहर में यातायात और ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए विभिन्न छह कार्यों हेतु ₹33.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुमन जैन, पत्नी स्वर्गीय महावीर प्रसाद, निवासी डी-19 मॉडल कॉलोनी, Rudrapur, जिला Udham Singh Nagar को 27 जून 2025 से ₹20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।
शहीदों और आंदोलनकारियों के नाम पर मोटर मार्ग
मुख्यमंत्री ने जनपद Almora के विधानसभा क्षेत्र Dwarahat के विकासखंड Chaukhutia में कुनीगाड़-हिरुली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग (लंबाई 4 किमी) का नाम शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी (सेना मेडल) के नाम पर रखने का अनुमोदन दिया है।
इसी प्रकार जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र Tharali के विकासखंड Dewal में ल्वाणी-सुया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खीम सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र Badrinath के विकासखंड Dasholi के गोपेश्वर मंडल से ग्राम ग्वाड़ तक मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मेहरबान सिंह रावत के नाम पर रखा जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र Karnaprayag के नैनीसैंड़-कालूसैंण-आमसौंड (सेरागाड़) मोटर मार्ग का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व. तुलाराम थपलियाल के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी गई है।
डिजिटल एम्पावरमेंट मीट के आयोजन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने एडवोकेटिंग प्रोग्रेसिव एक्शन फॉर चेंज डिजिटल इनोवेशन न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा मार्च 2026 (प्रस्तावित तिथि 23 और 24 मार्च) को Dehradun में “उत्तराखंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू एआई – विकसित भारत 2047 की ओर” विषय पर आयोजित होने वाले 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स – उत्तराखंड चैप्टर के आयोजन को भी स्वीकृति प्रदान की है।


No Previous Comments found.