इन्द्रेश नगर को बड़ी सौगात: मंत्री खजानदास ने ₹1.14 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, जल्द बदलेगी पूरी सीवर लाइन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 23 Jun, 2026 10:39 PM
इन्द्रेश नगर को बड़ी सौगात: मंत्री खजानदास ने ₹1.14 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, जल्द बदलेगी पूरी सीवर लाइन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री Khajan Das ने अपने विधानसभा क्षेत्र राजपुर के इन्द्रेश नगर वार्ड को बड़ी विकास सौगात देते हुए 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया। इसके तहत क्षेत्र के कई हिस्सों में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइनों को बदले जाने का कार्य शुरू किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।


मंत्री खजानदास ने शिवा सेनेट्री कावली रोड, शिवा सेनेट्री मालवीय रोड, महंत रोड, जाटव जी वाली गली, पानी की टंकी क्षेत्र, छोटा जटिया मोहल्ला और मुख्य मार्ग इन्द्रेश नगर समेत कई इलाकों में सीवर लाइनों के पुनर्निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।


गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इन इलाकों में खराब सीवर लाइनों के सुधार की मांग की जा रही थी। जनहित को देखते हुए मंत्री खजानदास ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सरकार से तत्काल बजट स्वीकृत कराया गया और अब निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं।


28.06 करोड़ से पूरे वार्ड की सीवर व्यवस्था बदलेगी


खजानदास ने कहा कि इन्द्रेश नगर वार्ड में सीवर संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूरे क्षेत्र की सीवर लाइन बदलने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को Pushkar Singh Dhami की घोषणाओं में शामिल किया जा चुका है, जिसके आधार पर जल संस्थान ने 28.06 करोड़ रुपये का प्राक्कलन शासन को भेज दिया है। इस योजना को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।


गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी


मंत्री खजानदास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देती है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास को विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हैं, जिससे विकास कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं और जनता को योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है।


कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक विशाल गुप्ता, रविंद्र कटारिया, पार्षद मनोज जाटव, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अनुराग अग्रवाल, अरविंद गोयल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2