हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1129.91 करोड़ की 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 7 Mar, 2026 04:32 PMहरिद्वार। Amit Shah ने शनिवार को उत्तराखंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं को बड़ी सौगात देते हुए कुल ₹1129.91 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹115.10 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इन परियोजनाओं में सहकारिता, पुलिस, कारागार, आपदा प्रबंधन, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा तथा शहरी विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
लोकार्पित प्रमुख योजनाएं
कार्यक्रम में ₹115.10 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से—
- ₹14 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत टीएमआर प्लांट का लोकार्पण।
- ₹18.17 करोड़ की लागत से देहरादून पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- ₹6.55 करोड़ की लागत से पौड़ी गढ़वाल पुलिस लाइन में बहुउद्देशीय भवन तथा उत्तरकाशी के धरासू थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण।
- ₹5.48 करोड़ की लागत से पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला व लैंसडाउन तथा उत्तरकाशी के धरासू थाने में 18 आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- ₹5.40 करोड़ की लागत से टिहरी गढ़वाल के पीटीसी नरेंद्रनगर में एकेडमिक ब्लॉक एवं राजपत्रित छात्रावास का लोकार्पण।
- ₹12.75 करोड़ की लागत से नैनीताल के चोरगलिया व काठगोदाम तथा टिहरी के कीर्तिनगर व मुनि की रेती में 48 टाइप-2 आवासों का लोकार्पण।
- ₹14.36 करोड़ की लागत से देहरादून में आईआरबी द्वितीय के आरटीसी के प्रशासनिक भवन एवं अन्य अवसंरचनात्मक कार्यों का लोकार्पण।
- ₹6.98 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा के रानीखेत व द्वाराहाट तथा बागेश्वर के कपकोट थाने में 18 आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- ₹7.16 करोड़ की लागत से चम्पावत, टनकपुर व लोहाघाट थानों में 18 आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- ₹9.16 करोड़ की लागत से हरिद्वार जिला कारागार के आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- ₹4.90 करोड़ की लागत से हरिद्वार जिला कारागार में 50 बंदियों की क्षमता वाली हाई सिक्योरिटी बैरकों का लोकार्पण।
- देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी कारागारों में वीसी क्यूबिकल्स के निर्माण कार्यों का लोकार्पण।
- टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कार्यालयों के अनावासीय भवनों का लोकार्पण।
शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं
इस अवसर पर ₹1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें प्रमुख रूप से—
- ₹20 करोड़ की लागत से सहकारी समितियों के निबंधक कार्यालय, उत्तराखंड मुख्यालय भवन का शिलान्यास।
- विश्व बैंक पोषित योजनाओं के अंतर्गत अल्मोड़ा और चमोली में मोटर सेतु निर्माण कार्यों का शिलान्यास।
- ₹82.37 करोड़ की लागत से चमोली के ज्योतिर्मठ में ड्रेनेज कार्यों का शिलान्यास।
- ₹516.98 करोड़ की लागत से ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों का शिलान्यास।
- ₹155.45 करोड़ की लागत से देहरादून पुलिस लाइन में 360 टाइप-2 (G+10) आवासों का निर्माण कार्य।
- ₹54.04 करोड़ की लागत से आईआरबी द्वितीय देहरादून में 120 टाइप-2 आवासों का निर्माण।
- हरिद्वार में अभियोजन विभाग के कार्यालय भवन एवं सदर मालखाना का निर्माण।
- सितारगंज, अल्मोड़ा, हरिद्वार और चमोली में विभिन्न कारागार अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास।
- चम्पावत और उत्तरकाशी में होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कार्यालय भवनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास।
- हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत ₹43.25 करोड़ की लागत से रोडीबेलवाला एरिया रिवाइटलाइजेशन और ₹60.34 करोड़ की लागत से सती कुंड पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, पुलिस एवं कारागार अवसंरचना तथा शहरी विकास को मजबूती मिलेगी, साथ ही राज्य के विकास को नई गति प्राप्त होगी।


No Previous Comments found.