उत्तराखंड : हेमकुंट साहिब यात्रा का पहला जत्था रवाना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 May, 2026 09:25 PM
उत्तराखंड : हेमकुंट साहिब यात्रा का पहला जत्था रवाना

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा परिसर से पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र श्री हेमकुंट साहिब यात्रा-2026 के प्रथम जत्थे को श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के माहौल में रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धार्मिक यात्राओं को सुगम बनाने पर सरकार का फोकस

प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सभी धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संतों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू, पंजाब के सूचना आयुक्त हरदीप सिंह संधू, ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सरदार सुरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा, श्री बुद्धि सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना

प्रदीप बत्रा ने यात्रा पर निकले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2