सूचना विभाग में “नो व्हीकल डे” की शुरुआत : बंशीधर

“सार्वजनिक परिवहन अपनाएं, ऊर्जा बचाएं” : बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में शुरू किया ‘नो व्हीकल डे’ अभियान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 May, 2026 04:09 PM
सूचना विभाग में “नो व्हीकल डे” की शुरुआत : बंशीधर

देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा है कि ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास भी बड़े सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। इसी उद्देश्य के तहत सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।


शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जारी इस पहल के तहत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। महानिदेशक सूचना ने कहा कि यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस अभियान को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत सुनिश्चित होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में भी योगदान मिलेगा।


महानिदेशक सूचना ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने और इसे नियमित रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2