“समाज की एकता और सकारात्मकता की गंगा निकलेगी” : प्रदीप बत्रा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 May, 2026 08:05 PM
“समाज की एकता और सकारात्मकता की गंगा निकलेगी” : प्रदीप बत्रा

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra की अध्यक्षता में एक भव्य सभा एवं मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज की एकजुटता, संगठन एवं भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष राजीव घई द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का पगड़ी, माला और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। स्वागत संबोधन में राजीव घई ने महासभा के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी सदन के समक्ष रखा।


इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक Shiv Arora ने पंजाबी समाज की ओर से प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आभार जताया। उन्होंने विभाजन के दौरान पंजाबी समाज द्वारा दिए गए बलिदानों का उल्लेख करते हुए 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका दिवस” के रूप में मनाए जाने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री धामी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


राज्यमंत्री विश्वास डाबर ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए पंजाबी समाज को समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। वहीं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, दिलजीत सिंह सोढ़ी, काशीपुर मेयर दीपक बाली और डी.एस. मान सहित अन्य वक्ताओं ने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।


सभा में गदरपुर प्रमुख प्रीत ग्रोवर, डॉ. प्रदीप अदलखा, जगदीश लाल पाहवा, राजकुमार फुटेला, वीरेंद्र चड्ढा, गुरविंदर चंडोक, सुभाष सरीन, अंजू कक्कड़, त्रिलोक चंद्र अरोरा, चेतन अरोरा, मुकेश चावला, हेमंत नरूला, जी.एस. आनंद, पी.एस. कॉचर, प्रवीण सेठी और राजीव परनामी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पंजाबी समाज अपनी मेहनत, लगन और कर्मठता के लिए जाना जाता है तथा समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है। उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन प्रस्ताव पर अपनी सहमति भी व्यक्त की।


बैठक में सर्वसम्मति से पंजाबी समाज के विधायकों और मेयरों की संरक्षक समिति के साथ सात सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इस समिति में करण मल्होत्रा, हरीश जल्होत्रा, राजीव सच्चर, डी.एस. मान, राजकुमार फुटेला, दिनेश मानसेरा और राज ओबेरॉय को शामिल किया गया है। यह समिति महासभा के पुनर्गठन, संरचना और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करेगी।


प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज की बैठक से समाज की एकता, विकास और सकारात्मकता की ऐसी गंगा निकलेगी, जो न केवल पंजाबी समाज बल्कि अन्य समाजों को भी नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने स्वयं को समाज के प्रति समर्पित बताते हुए अपने आवास को “पंजाबी भवन” की संज्ञा दी और सभी से समाज के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2