विकास योजनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

चम्पावत, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की योजनाओं के लिए ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 May, 2026 08:19 PM
विकास योजनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विकास योजनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर उनका लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री ने चम्पावत, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।


चम्पावत में सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइट परियोजना को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत “भिंगराड़ा मंदिर सील के सौंदर्यीकरण” कार्य के लिए स्वीकृत ₹74.25 लाख में से अवशेष ₹29.70 लाख की मंजूरी दी है। इसके अलावा कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए स्वीकृत ₹5 करोड़ में से ₹2 करोड़ की धनराशि जारी करने को मंजूरी दी गई है।


उत्तरकाशी में मंदिर परिसर विकास को बढ़ावा
पुरोला विधानसभा क्षेत्र में “श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण” के लिए ₹1.43 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष शेष धनराशि में से 60 प्रतिशत यानी ₹80.06 लाख जारी करने का अनुमोदन दिया गया है।


पिथौरागढ़ में नदी पुनर्जीवन योजना को बल
पिथौरागढ़ जिले में “एक जनपद-एक नदी” योजना के तहत गुरघटिया नदी के पुनर्जीवन के लिए ₹6.59 करोड़ की परियोजना के प्रथम चरण में ₹1.32 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और धार्मिक, पर्यावरणीय तथा आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा सकेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2