नवाचार से चमकी खेती, पूजा गौड़ को मंत्री जोशी ने सराहा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Apr, 2026 05:31 PM
नवाचार से चमकी खेती, पूजा गौड़ को मंत्री जोशी ने सराहा

देहरादून: उत्तराखंड के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने रविवार को कैंप कार्यालय में नवोन्मेषी कृषक Dr. Pooja Gaur को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के किसान नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. पूजा गौड़ का कार्य अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है।


उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में Indian Agricultural Research Institute द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कृषि विज्ञान मेले में चकराता क्षेत्र की निवासी डॉ. पूजा गौड़ को कृषि गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नवोन्मेषी किसान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।


इसके अलावा, उन्हें Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मान’ भी मिल चुका है।


डॉ. गौड़ ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मीट 2026 में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया। कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. पूजा गौड़ जैसी नवोन्मेषी किसान राज्य के अन्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2