उत्तराखंड में बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, निर्वाचन आयोग देगा 350 रुपये

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान ‘बीएलओ ऐप’ के माध्यम से होगा गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Jun, 2026 10:56 PM
उत्तराखंड में बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, निर्वाचन आयोग देगा 350 रुपये

देहरादून, 6 जून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए 350 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को यह भुगतान किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे तथा उनसे प्राप्त भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे।


उन्होंने बताया कि इस एक माह की अवधि में बीएलओ द्वारा प्राप्त गणना फॉर्मों को ‘बीएलओ ऐप’ के माध्यम से डिजिटल स्वरूप में दर्ज किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मोबाइल डाटा का व्यापक उपयोग होने के कारण आयोग ने सभी बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए 350 रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को मोबाइल डाटा की किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और मतदाता सत्यापन एवं डिजिटलीकरण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


निर्वाचन विभाग का मानना है कि डिजिटल माध्यमों के अधिक उपयोग से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जा सकेगा। प्रदेशभर में तैनात 11,733 बीएलओ इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2