जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति: धामी

मुख्यमंत्री ने देहरादून आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Jun, 2026 10:12 PM
जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज और पद्मश्री से सम्मानित जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया और भारतीय खेल जगत में अपनी अमिट पहचान छोड़ी है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून स्थित स्वर्गीय जसपाल राणा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण से देश में निशानेबाजी खेल को नई पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2