उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 12 Jul, 2026 08:57 PMदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सड़क, धार्मिक पर्यटन, ऊर्जा, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए लगभग ₹99 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें सबसे बड़ी राशि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन और लंबित देयकों के भुगतान के लिए ₹75 करोड़ की स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री ने रामनगर (नैनीताल) में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के लिए ₹3.68 करोड़, रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण के लिए ₹38.06 लाख, देहरादून स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र, धौरणखास में 150 केएलडी एसटीपी प्लांट एवं साइट विकास के लिए ₹2.73 करोड़ तथा हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए ₹9.45 करोड़ की स्वीकृति दी है।
चम्पावत और पिथौरागढ़ को कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले में ककराली-टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ₹5 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिसकी प्रथम किश्त के रूप में ₹2 करोड़ जारी किए जाएंगे।
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख तथा प्रथम किश्त के रूप में ₹42.52 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली में ओपन जिम निर्माण के लिए ₹99.44 लाख, प्रथम किश्त ₹59.66 लाख मंजूर की गई है।
बीटल्स स्ट्रीट और पैदल मार्ग को मंजूरी
पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को ‘बीटल्स स्ट्रीट’ के रूप में विकसित करने के लिए ₹85.74 लाख तथा प्रथम किश्त ₹51.44 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम उच्छैदी नंदा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए ₹81.43 लाख तथा प्रथम किश्त ₹48.85 लाख स्वीकृत की गई है।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंगरी फर्त्याल स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹75 लाख तथा प्रथम किश्त ₹45 लाख स्वीकृत की है।
मां पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए ₹19.68 लाख मंजूर किए गए हैं।
नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कैडाकोट बुग और मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण के लिए ₹87.95 लाख तथा प्रथम किश्त ₹52.77 लाख स्वीकृत की गई है।
ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूती
बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन स्थापना के लिए ₹5 करोड़ तथा प्रथम किश्त ₹2 करोड़ स्वीकृत की गई है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड योजना के प्रभावी संचालन और लंबित भुगतान के लिए ₹75 करोड़ राज्य बजट से स्वीकृत किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न सड़क एवं ट्रस पुल परियोजनाओं के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.376 करोड़ (₹137.60 लाख) की स्वीकृति दी है। इसके तहत—
- चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड में बगड़ गधेरे पर पैदल पुलिया निर्माण के लिए ₹47.03 लाख।
- देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं सतह पुनर्लेपन के लिए ₹43.36 लाख।
- पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड में सतेड़ (खासन) नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुल निर्माण के लिए ₹47.21 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, परिवहन, सड़क संपर्क, धार्मिक पर्यटन, ऊर्जा आपूर्ति तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।



No Previous Comments found.