“जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” : मुख्यमंत्री धामी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 May, 2026 10:09 PMहल्द्वानी/नैनीताल, 24 मई। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे Pushkar Singh Dhami ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब नलकूपों और हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्त करने तथा विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida, विधायक Sarita Arya, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.