देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्र-छात्राओं से संवाद कर दिया सफलता का मंत्र
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 16 May, 2026 06:53 PMचम्पावत। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, अनुशासन और जीवन में लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, निरंतर मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के उत्तराखंड और देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विद्यालय भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.