उत्तराखंड बजट सत्र : भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Mar, 2026 07:20 PM
उत्तराखंड बजट सत्र : भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद

देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी विधायकों को बजट सत्र की शुभकामनाएं दी है।


प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह का उत्साहवर्धक आर्थिक सर्वेक्षण सामने आया है उससे निश्चित है कि राज्य को उससे आगे ले जाने वाला बजट सरकार लेकर आएगी। लिहाजा राज्य की आर्थिक सेहत के साथ जन मुद्दों एवं समस्याओं को उठाने के इस सुनहरे अवसर का लाभ सभी पक्षों अवश्य लेना चाहिए। 


कल से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में प्रारंभ होने वाले बजट सत्र को लेकर जारी अपने संदेश में उन्होंने प्रस्तावित बजट और चर्चा को प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का पूरक बताया है। चूंकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है लिहाजा यह ऐतिहासिक और उत्तराखंड को विकसित राज्य की पहली पायदान पार कराने का दस्तावेज होगा। भाजपा सरकारों और विशेषकर विगत 4 वर्षों में जनसहयोग के साथ किए गए अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि राज्य विकसित होते राज्यों की श्रेणी में शुमार हो गया है। ताजा आर्थिक सर्वेक्षण भी इस सच्चाई को आंकड़ों के रूप में स्वीकार करता नजर आता है। प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, रोजगार सृजन, उद्योगों के अनुकूल वातावरण, सतत विकास सूचकांक, निर्यात के अनुकूल व्यवस्था आदि विकास के सभी मानदंडों में हम शीर्ष राज्यों में शामिल हुए हैं। इसी तरह आम लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, अन्य कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, दैनिक जीवन की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा करने में केंद्र के सहयोग से राज्य अव्वल है। 


उन्होंने कहा कि आज विकसित राज्य निर्माण के हाइवे पर उत्तराखंड ने अपना सफर शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बजट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आएगा, वह राज्य के विकसित होने को बुलेट की रफ्तार देगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य स्थापित करने की अवधारणा पर भी तेजी से कार्य कर रही है। लिहाजा आम जनमानस के जीवन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाकारी बनाने के लिए भी सरकार बजट में कई नए और बड़े निर्णय करने वाली है। 


उन्होंने सदन के सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्ष से आग्रह किया कि सकारात्मक चर्चा के साथ सभी जिम्मेदार पक्ष प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें। चूंकि जनता ने हमें सरकार की जिम्मेदारी सौंपी है, इसी क्रम में जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ऐसे में प्रतिपक्ष को भी अपनी सजग और संवेदनशील लोकतांत्रिक भूमिका का पालन सदन में किया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि अब तो जो कुछ सदन में हुआ उसे और तमाम मतभेदों को भूल कर कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के विधायकों को भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। जिसके तहत बजट को लेकर उनके भी आवश्यक सुझावों का स्वागत है। साथ ही समाज और अपने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी सदन के माध्यम से उठाने का सत्र बेहतर अवसर होता है, जिसका सदुपयोग होना चाहिए।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2