गल्जवाड़ी गांव के हक़ पर सरकार सख्त, आबादी भूमि पर मालिकाना प्राथमिकता

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Feb, 2026 08:46 PM
गल्जवाड़ी गांव के हक़ पर सरकार सख्त, आबादी भूमि पर मालिकाना प्राथमिकता

देहरादून, 24 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वर्षों से निवास कर रहे ग्रामीणों को आबादी भूमि पर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण, आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन और पात्र लाभार्थियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु सभी वैधानिक कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें कानूनी स्वामित्व दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल से ग्रामीणों को स्थायित्व, सुरक्षा और सरकारी विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।


उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


बैठक में राजस्व सचिव डॉ एसएन पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, तहसीलदार देहरादून सुरेंद्र सिंह तथा गल्जवाड़ी पंचायत की पूर्व प्रधान लीला शर्मा उपस्थित रहीं।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2