उत्तराखंड : सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिली किताबें, रिकॉर्ड समय में 23 लाख पाठ्यपुस्तकें वितरित

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 9 Apr, 2026 06:34 PM
उत्तराखंड : सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिली किताबें, रिकॉर्ड समय में 23 लाख पाठ्यपुस्तकें वितरित

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नए शिक्षा सत्र के पहले ही सप्ताह में 23 लाख से अधिक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शिक्षा व्यवस्था में बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे तक समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामग्री पहुंचाना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।


प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जब शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षा विभाग ने रिकॉर्ड समय में 23,71,789 निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर वर्षों पुरानी देरी की परंपरा को तोड़ दिया है।


डॉ. धन सिंह रावत की सख्ती और पहल के चलते विभाग ने इस बार समयबद्ध योजना बनाकर वितरण सुनिश्चित किया। इससे जहां विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बिना बाधा के संचालित हो रही हैं, वहीं छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ा है।



जनपदवार वितरण का आंकड़ा



शिक्षा विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा में 1,37,334, बागेश्वर में 46,891, चमोली में 1,29,461, चम्पावत में 78,142, देहरादून में 4,36,134, हरिद्वार में 4,46,311, नैनीताल में 1,97,687, पौड़ी में 1,07,799, पिथौरागढ़ में 1,18,329, रुद्रप्रयाग में 74,869, टिहरी में 1,04,559, ऊधमसिंह नगर में 4,25,176 तथा उत्तरकाशी में 69,097 पुस्तकों का वितरण किया गया।


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुल 78,18,145 पुस्तकों की मांग प्राप्त हुई थी, जिसमें से अधिकांश पुस्तकों की आपूर्ति कर दी गई है। शेष पुस्तकों का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है।



लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश



शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए और फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह व्यवस्था कायम रखी जाएगी, ताकि किसी भी छात्र को किताबों के लिए इंतजार न करना पड़े।


अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2