पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Jul, 2026 05:18 PM
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के सार्वजनिक जीवन और राज्य के प्रति उनके योगदान को भी स्मरण किया।

— आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#PushkarSinghDhami #HeeraSinghBisht #Uttarakhand #Dehradun #Tribute #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2