सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से वार्ता करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 21 Jul, 2026 06:09 PM
सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से वार्ता करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली, 21 जुलाई। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर दोनों के बीच सैन्य परंपराओं, गढ़वाल राइफल्स से जुड़े अनुभवों तथा भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई।


भेंट वार्ता के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम में आर्मी बैंड की प्रस्तुति की व्यवस्था कराने तथा सैन्य धाम में विकसित किए जा रहे सैन्य संग्रहालय (म्यूजियम) के लिए भारतीय सेना से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को आगामी सितंबर माह में देहरादून में पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2