हरेला पर कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद ने गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री बोले— हरेला प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 16 Jul, 2026 08:38 PMदेहरादून, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद, हाथी बड़कला शाखा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंत्री गणेश जोशी को हरेला अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। हरेला जैसे पर्व न केवल लोगों को प्रकृति से जोड़ते हैं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और पारंपरिक विरासत को भी मजबूत करते हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, संरक्षक निर्मला जोशी, सचिव विजय बिष्ट, उपाध्यक्ष सीमा बिष्ट, संरक्षक आर.एस. परिहार, मनोज सांवत, जीत सिंह नेगी, कांता बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
— आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#GaneshJoshi #Harela #Uttarakhand #Environment #Culture #Dehradun #Yugvarta



No Previous Comments found.