हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Jul, 2026 04:46 PM
हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

पौड़ी गढ़वाल। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सघन पौधरोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का भ्रमण कर औषधीय पौधों के संरक्षण, अनुसंधान और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने हर्बल पार्क में संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, शोध गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया और हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियां और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध न केवल पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देगा, बल्कि औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ उनका वैज्ञानिक और सतत उपयोग समय की आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिल सके।

मालाग्राम स्थित ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ देश का अपनी तरह का एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां हिमालयी क्षेत्रों और देश के विभिन्न राज्यों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। यह केंद्र पारंपरिक आयुर्वेद और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय का महत्वपूर्ण संस्थान बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


#PushkarSinghDhami #Harela #Harela2026 #Uttarakhand #PauriGarhwal #Yamkeshwar #MalaGram #TreePlantation #Environment #GreenUttarakhand #HerbalWorldHimalaya #MedicinalPlants #Ayurveda #HerbalTourism #Biodiversity #SwamiRamdev #AcharyaBalkrishna #BreakingNews #HindiNews #YugvartaNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2