उत्तराखंड में विकास परियोजनाएं होंगी हाईटेक, अब जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी से बनेगा मास्टर प्लान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Jul, 2026 04:58 PM
उत्तराखंड में विकास परियोजनाएं होंगी हाईटेक, अब जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी से बनेगा मास्टर प्लान

देहरादून। उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को अधिक सटीक, तेज और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव Anand Bardhan ने पीएम गतिशक्ति उपयोग मामलों का संग्रह 2.0 का विमोचन किया और विभागीय डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी भविष्य की आधारभूत संरचना निर्माण योजनाओं में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक पृथ्वी पर किसी भी स्थान से जुड़ी जानकारी को एकत्र करने, उसका विश्लेषण करने और विकास योजनाओं में बेहतर तरीके से उपयोग करने का आधुनिक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि PM Gati Shakti National Master Plan पोर्टल के जरिए सड़क, रेलवे लाइन, बिजली लाइन, जलापूर्ति, भवन निर्माण, डैम और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की बेहतर प्लानिंग संभव होगी। इससे विभागों के बीच डेटा इंटीग्रेशन मजबूत होगा और योजनाओं में दोहराव या अनावश्यक खर्च को रोका जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं में साइट चयन से पहले पीएम गतिशक्ति पोर्टल के जरिए जियोस्पेशियल मैपिंग अनिवार्य की जाए। साथ ही सभी नई स्वीकृत योजनाओं को भी इस पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि विभागों के बीच समन्वय बेहतर हो और परियोजनाओं का सटीक मूल्यांकन किया जा सके।

उन्होंने नियोजन विभाग को व्यय वित्त समिति की बैठकों में भी इस प्लेटफॉर्म का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन और संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को मास्टर रिसोर्स पर्सन चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics द्वारा विकसित एप्लीकेशन को राज्य के उन्नति पोर्टल से जोड़ने और अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित योजना निर्माण ही भविष्य के उत्तराखंड को अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और विकासोन्मुख बनाने का आधार बनेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2