उत्तराखंड : सीईसी ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे, हर्षिल के सीमांत पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 23 May, 2026 06:26 PMउत्तरकाशी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले उत्तरकाशी में पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे। उनके दौरे को सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तरकाशी पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया। इसके बाद चुनावी व्यवस्थाओं और विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की गई।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुछ ही देर में भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं, मतदान संबंधी तैयारियों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान सीमांत क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की जाएगी।



No Previous Comments found.