धामी कैबिनेट के फैसले उत्तराखंड को बनाएंगे आत्मनिर्भर और हरित राज्य : प्रदीप बत्रा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 May, 2026 11:23 PM
धामी कैबिनेट के फैसले उत्तराखंड को बनाएंगे आत्मनिर्भर और हरित राज्य : प्रदीप बत्रा

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक में कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई क्रांतिकारी फैसलों पर मुहर लगाई है।


प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार राज्य को विकास और हरित ऊर्जा की नई दिशा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए फैसले राज्य के भविष्य को नई मजबूती देंगे।


कैबिनेट बैठक में ‘एक अधिकारी, एक वाहन’ नीति और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू करने जैसे पर्यावरण अनुकूल निर्णयों को मंजूरी दी गई। सरकार ने प्रदेश में जल्द नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) पॉलिसी लागू करने का भी फैसला लिया है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के साथ हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।


इसके अलावा ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के जरिए उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया है।


कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पीएनजी नेटवर्क के विस्तार, पीएम सूर्य घर योजना और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को गति देकर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए ये फैसले उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध, पर्यावरण संतुलित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2