डायरेक्ट सेलिंग युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही है : मुख्यमंत्री धामी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Apr, 2026 10:28 PM
डायरेक्ट सेलिंग युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही है : मुख्यमंत्री धामी

गुरुग्राम। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPL के ‘विजय पर्व’ कार्यक्रम में कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल आज युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह मॉडल केवल आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रोजगार सृजन का भी प्रभावी मंच है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा दी जा रही है। डायरेक्ट सेलिंग उसी सोच को मजबूती प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि AWPL जैसे संस्थान उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, वहीं लाखों लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सम्मानित किए गए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण सफलता की नई मिसाल है। कार्यक्रम में उमड़ी बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि आज मातृशक्ति ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है और अपनी अलग पहचान बना रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण में इस क्षेत्र की बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 में डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर के लिए लागू किए गए उपभोक्ता संरक्षण नियमों से इस क्षेत्र में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। इससे इस उद्योग को संगठित और भरोसेमंद ढांचा मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विकास, विश्वास और अवसरों की नई पहचान बना चुका है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं से देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के तहत 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। राज्य की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, स्टार्टअप और पर्यटन क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है, जिससे प्रदेश की लगभग पौने तीन लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अंत में मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2