हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 25 Apr, 2026 03:23 PM
हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 25 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर शनिवार को देहरादून स्थित घंटाघर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि बहुगुणा दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।


मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने सदैव जनहित और राज्य हित को सर्वोपरि रखा तथा पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन, संघर्ष और कार्यशैली आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


उन्होंने कहा कि बहुगुणा द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनसेवा को सदैव स्मरण किया जाएगा।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ. बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2