अर्थ ऑवर पर सीएम धामी का संदेश: “छोटे प्रयासों से ही सुरक्षित होगा भविष्य”

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 29 Mar, 2026 01:00 PM
अर्थ ऑवर पर सीएम धामी का संदेश: “छोटे प्रयासों से ही सुरक्षित होगा भविष्य”

देहरादून, 29 मार्च। वैश्विक पर्यावरणीय पहल ‘अर्थ ऑवर’ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर उन्होंने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थ ऑवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि यह हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत को अपनी आदत बनाएं। उनका कहना था कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राकृतिक संपदा से समृद्ध उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।


अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2