हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Mar, 2026 10:24 PM
हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह

हरिद्वार, 06 मार्च। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प के साथ ही पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है।


मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह बैरागी कैम्प में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी और नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा प्रदेश से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2