उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की आहट, हरिद्वार में प्रदेश टोली की बैठक लेंगे अमित शाह
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 25 Feb, 2026 06:46 PMदेहरादून | 25 फरवरी 2026 आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश टोली की अहम बैठक में शामिल होकर जन संवाद करेंगे और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर यह सरकार और संगठन का बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। इस बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य फोकस आगामी विधानसभा चुनाव होगा, जिसमें जीत की “हैट्रिक” के लक्ष्य को लेकर संगठन की ताकत और कमजोरियों का आकलन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी मंच से चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व राज्य में सरकार बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लगाने की तैयारी में है। अमित शाह राजनीतिक स्थायित्व का स्पष्ट संदेश देंगे और यदि कहीं एंटी इनकंबेंसी का असर है तो उसे प्रो इनकंबेंसी में बदलने की रणनीति पर चर्चा होगी। संगठन और सरकार मिलकर चुनावी जमीन को और मजबूत करने पर जोर देंगे। वहीं, सात मार्च के कार्यक्रम के बाद 23 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “प्रदेश टोली की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में सात मार्च को होनी है, जिसके लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गृह मंत्री चर्चा करेंगे। भविष्य की रणनीति को और पुख्ता किया जाएगा।” उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की आहट, हरिद्वार में प्रदेश टोली की बैठक लेंगे अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश टोली की अहम बैठक में शामिल होकर जन संवाद करेंगे और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर यह सरकार और संगठन का बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। इस बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य फोकस आगामी विधानसभा चुनाव होगा, जिसमें जीत की “हैट्रिक” के लक्ष्य को लेकर संगठन की ताकत और कमजोरियों का आकलन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी मंच से चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व राज्य में सरकार बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लगाने की तैयारी में है। अमित शाह राजनीतिक स्थायित्व का स्पष्ट संदेश देंगे और यदि कहीं एंटी इनकंबेंसी का असर है तो उसे प्रो इनकंबेंसी में बदलने की रणनीति पर चर्चा होगी। संगठन और सरकार मिलकर चुनावी जमीन को और मजबूत करने पर जोर देंगे। वहीं, सात मार्च के कार्यक्रम के बाद 23 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “प्रदेश टोली की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में सात मार्च को होनी है, जिसके लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गृह मंत्री चर्चा करेंगे। भविष्य की रणनीति को और पुख्ता किया जाएगा।”


No Previous Comments found.