किशन नगर में नए ट्यूबवेल का शुभारंभ, पेयजल आपूर्ति होगी और सुदृढ़: गणेश जोशी
राजेंद्र नगर वार्ड में कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण, सीवर लाइन की समस्याओं के समाधान का भी दिया भरोसा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 Jul, 2026 07:06 PMदेहरादून।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के किशन नगर स्थित राजेंद्र नगर वार्ड में नवनिर्मित ट्यूबवेल का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति अधिक सुचारु और सुदृढ़ होगी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना सरकार की प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष सीवर लाइन से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। इस पर गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद नंदनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#GaneshJoshi #Dehradun #KishanNagar #DrinkingWater #TubeWell #Uttarakhand #RajendraNagar #Yugvarta



No Previous Comments found.